2nd OPTION PENSION RELATED APPLICATION FORMS    |    पेंशन विकल्प    |    ओरियन्टल 1000 - योजना    |    जून,2010 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम    |    Salient Features of Currency Note as circulated by RBI    |    पीएलआर के स्थान पर आधार दर प्रणाली (बेस रेट सिस्टम) लागू करने के संबंध में भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशानिर्देशों का अनुसरण करते हुए बैक ने 01.07.2010 से बेस रेट 8.00% वार्षिक नियत की है। तदनुसार 01.07.2010 से सभी नए ऋण बेस रेट से संबद्ध होंगे ।     |    नेट वर्किंग अलर्ट    |    साइबर अपराधों पर परामर्श    |    बैंक की एटीएम के जरिए चेक का भुगतान रोकने तथा चेक संबंधी पूछताछ करने की कार्यविधि    |    बैंक की वित्तीय समावैशन नीति    |    बैक द्वारा मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का प्रारंभ.कृपया रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी शाखा से संपर्क करें या नजदीकी एटीएम पर जाएं.    |    उन्नति जमा योजना    |    144 प्राधिकृत ओल्टास शाखाएं    |    कुछ बैंकों द्वारा जाली वेबसाइट (फिशिंग अटैक) के बारे में रिपोर्ट किया गया है . जाली वेबसाइट (फिशिंग ) के प्रयासों से सावधान. विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें 

होम >> जमा योजनायें >> बेसिक बैंकिंग खाता

 .

बेसिक बैंकिंग खाता
वित्तीय समावेशन - आधारभूत बैंकिंग खाता (एसबी-बेसिक)
   
(विशेषताएं)

ओरियन्टल बैंक ऑफ कॉमर्स ने आधारभूत बैंकिंग "नो फ्रिल्स खाता" योजना कारपोरेट सामाजिक दायित्व के रूप में लागू की जिसका आशय जनसंख्या के विशाल वर्ग को निम्नलिखित उद्देश्यों के साथ बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना है:

   
समाज के विशाल वर्गों/समुदायों/जनसाधारण को विशेषकर देश के शोषित वर्ग/बैंकिंग सुविधा विहीन जनसंख्या को बैंकिंग पद्धति की ओर आकर्षित करके वित्तीय समावेशन सुनिश्चित करना ।
   
यह योजना 16.01.2006 से प्रभावी है जिसकी मुख्य बातें निम्नानुसार हैं :-
   
क) पात्रता - भारतीय नागरिक जो वित्तीय कठिनाई के बिना बैंक खाता रखने की लागत वहन करने में असमर्थ टंहै और अपने सभी खातों में कुल मिलाकर 50000/-रुपए से अधिक शेष नहीं रखना चाहते और एक वर्ष में जिनका कुल क्रेडिट 2.00 लाख रुपए से अधिक नहीं है ।
   
ख) खाता खोलना- सरल केवाईसी प्रक्रिया के आधार पर जिसमें ऐसे खाताधारक द्वारा संतोषजनक परिचय जो केवाईसी की पूरी प्रक्रिया से गुजरा हो। खाता खोलने के इच्छुक ग्राहक का फोटो और उसका पता परिचयदाता द्वारा सत्यापित किया जाए । यह खाता एकल नाम में अथवा संयुक्त नामों में अथवा अवयस्क के साथ खोला जा सकता है ।
   
ग) विशेषताएं :
  • खाता खोलने के लिए 10/-रुपए की नाममात्र की आरंभिक जमा ।

  • कोई न्यूनतम शेष अपेक्षित नहीं/कोई न्यूनतम शेष प्रभार नहीं ।

  • एक ही शाखा में निधियों के अंतरण के लिए कोई स्थायी अनुदेश प्रभार नहीं ।

  • खाते के निक्रिय होने पर कोई प्रासंगिक प्रभार नहीं ।

  • प्रतिमाह 6 नःशुल्क आहरण (अतिरिक्त आहरण के लिए 5/-रुपए प्रति आहरण काप्रभार)

  • नामांकन सुविधा

  • एक कैलेंडर वर्ष में 25 पन्नों की एक नःशुल्क चेक बुक । इन खातों में अन्य बचत खातों की भांति चेकों की वसूली की जाएगी । तथापि, एटीएम कार्ड सुविधा, एसबी-बेसिक खाता धारकों को उपलब्ध नहीं है ।
  • बैंक द्वारा निर्धारित प्रभारों पर अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं ।
  • एसबी-बेसिक खाता धारक मीयादी जमा खातों जैसे कि "उत्तरोत्तर जमा (पीडी) अथवा "सावधि जमा (एफडीआर) अथवा संचयी जमा (सीडीआर) में राशि जमा करा सकते हैं किन्तु सभी जमा खातों की कुल राशि पात्रता सीमा के भीतर हो ।
  • यदि राशि पात्रता सीमा 50,000/-रुपए से अधिक हो जाती है तो एसबी-बेसिक से "एसबी सामान्य" खाता समझा जएगा और सामान्य बचत खाते के सभी नियम एवं शर्तें इस खाते के परिचालन पर लागू होंगे जैसे कि बैंक के मौजूदा मार्गनिर्देशों के अनुसार केवाईसी मानदंडों को पूरा करना, न्यूनतम शेष और प्रभार । एक बार एसबी-बेसिक खाते का उन्नयन एसबी सामान्य में होने पर खाते को वापस एसबी बेसिक में नहीं बदला जा सकता ।
  • सावधानी के तौर पर, खाते में शेष राशि 40,000/-रुपए होने पर अथवा एक वर्ष में कुल क्रेडिट 80000/-रुपए होने पर बैँक ग्राहक को सूचित करें कि केवाईसी के लिए उपयुक्त दस्तावेज जमा कराए जाएं अन्यथा सभी खातों में कुल शेष राशि 50000/-रुपए से अधिक होने पर अथवा खाते में एक वर्ष में कुल क्रेडिट 200000/-रुपए से अधिक होने पर खाते का संचालन बंद कर दिया जाएगा ।