2nd OPTION PENSION RELATED APPLICATION FORMS    |    पेंशन विकल्प    |    ओरियन्टल 1000 - योजना    |    जून,2010 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम    |    Salient Features of Currency Note as circulated by RBI    |    पीएलआर के स्थान पर आधार दर प्रणाली (बेस रेट सिस्टम) लागू करने के संबंध में भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशानिर्देशों का अनुसरण करते हुए बैक ने 01.07.2010 से बेस रेट 8.00% वार्षिक नियत की है। तदनुसार 01.07.2010 से सभी नए ऋण बेस रेट से संबद्ध होंगे ।     |    नेट वर्किंग अलर्ट    |    साइबर अपराधों पर परामर्श    |    बैंक की एटीएम के जरिए चेक का भुगतान रोकने तथा चेक संबंधी पूछताछ करने की कार्यविधि    |    बैंक की वित्तीय समावैशन नीति    |    बैक द्वारा मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का प्रारंभ.कृपया रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी शाखा से संपर्क करें या नजदीकी एटीएम पर जाएं.    |    उन्नति जमा योजना    |    144 प्राधिकृत ओल्टास शाखाएं    |    कुछ बैंकों द्वारा जाली वेबसाइट (फिशिंग अटैक) के बारे में रिपोर्ट किया गया है . जाली वेबसाइट (फिशिंग ) के प्रयासों से सावधान. विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें 

होम >> सेवाएँ >> अनिवासी भारतीय सेवाएँ  >> >> अनिवासी  >> >> अनिवासी भारतीय

 .

अनिवासी भारतीय
   

अनिवासी भारतीय कौन है ?

अनिवासी भारतीय से तात्पर्य  है : भारत से बाहर रहने वाला ऐसा व्यक्ति , जो भारत का नागरिक हो अथवा भारतीय मूल का व्यक्ति हो ।

 

 

भारत के बाहर निवासी कौन है ?

विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम , 1999 की धारा 2 (w) में  यथापरिभाषित  "भारत के बाहर निवासी" शब्द  का अर्थ है : ऐसा व्यक्ति  जो भारत का निवासी नहीं हो ।

   

भारत में निवासी व्यक्ति कौन है (केवल व्यक्तियों के लिए )

विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम , 1999 की धारा 2 (v) में  "भारत में निवासी व्यक्ति" परिभाषा दी गई है : ऐसा व्यक्ति, जो पिछले वित्त वर्ष के दौरान एक सौ बयासी दिन से अधिक समय से भारत में रह रहा हो  परन्तु इसमें शामिल नहीं होगा :
   
क. ऐसा व्यक्ति जो निम्नलिखित में से किसी भी मामले में भारत के बाहर गया या
  भारत के बाहर रहता हो ;
(क) भारत के बाहर रोजगार लेने हेतु या लेने पर, अथवा
(ख) भारत के बाहर कारोबार करने या भारत के बाहर व्यवसाय करने हेतु, अथवा
(ग) ऐसी स्थितियों में किसी अन्य प्रयोजन हेतु, जिनसे उसके अनिशिचत काल तक
  भारत के बाहर रहने के इरादे के संकेत मिलें ।
   
  ऐसा व्यक्ति,जो निम्नलिखित मामलों को छोड़कर, भारत में आया हो या रहता हो;
(क) भारत में रोजगार लेने हेतु या लेने पर, अथवा
(ख) भारत में कारोबार करने या भारत के बाहर व्यवसाय करने हेतु, अथवा
(ग) ऐसी स्थितियों में किसी अन्य प्रयोजन हेतु, जिनसे उसके अनिशिचत काल तक
  भारत के बाहर रहने के इरादे के संकेत मिलें ।

उपर्युक्त परिभाषाओं से यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि अनिवासी से तात्पर्य उस व्यक्ति से है जो निम्मलिखित में से किसी कारण से भारत के बाहर चला गया हो या भारत के बाहर रह रहा हो :

   
1. भारत के बाहर रोजगार लेने हेतु या लेने पर, अथवा
2. जिनसे उसके अनिशिचत काल तक भारत के बाहर रहने के इरादे के संकेत
  मिलें
अनिवासी द्वारा पर्यटन , यात्रा आदि हेतु भारत में आने से उसकी अनिवासी की हैसियत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा । इसी प्रकार, कारोबारी यात्रा, डाक्टरी इलाज, यात्रा, शिक्षा आदि हेतु विदेश जाने वाले निवासी को उसके विदेश में रहने के दौरान भारत में निवासी व्यक्ति ही समझा जाता रहेगा । अनिवासी भारतीय के रूप में एनआरई / एनआरओ /एफसीएनआर / आरएफसी खाता खोलने के लिए अपनी पात्रता देखें । यदि आप इस शर्त को पूरा करते हों तो कृपया खाता खोलने का फार्म डाऊनलोड करने से पहले "खाता कैसे खोलें" तथा निधियों के "धनप्रेषण का साधन " संबंधी हिदायतें पढ़िए।
 

^ ऊपर जायें ^