| |
| खाता कैसे खोला जाए ? |
| खाता खोलने का फार्म डाऊनलोड करें और इसे हर प्रकार से पूरा करें । |
| |
- खाता खोलने के फार्म की जांच/ सत्यापन/उपयुक्त रूप से परिचय करवाएं तथा निम्नलिखित कागजात ंइसके साथ संलग्न करें ।
- खाता खोलने के फार्म पर पासपोर्ट आकार की फोटो अपने हस्ताक्षर करके चिपकाई जाए ।
- आवेदक के पासपोर्ट के वीसा आदि के विवरण वाले पृष्ठों की फोटोकॉपी ।
- ज्ञापन, संस्था के अंतर्नियमों आदि की स्वयं हस्ताक्षरित प्रतियां, जहां आवश्यक हो ।
|
| |
| खाता खोलने के फार्म को हर तरह से पूरा करके अपनी इच्छा की शाखा (विदेशी मुद्रा कारोबार करने हेतु प्राधिकृत शाखाएं ) में खाता खोलने के लिए किए गए धनप्रेषण का विवरण देते हुए पत्र सहित भेज दें । |
| |
| इस पत्र में स्थानीय व्यक्ति /खाताधारक के संबंधी का विवरण भी दिया जा सकता है ताकि जरूरत पड़ने पर बैंक उससे संपर्क कर सके । आप संलग्नकों व धन-प्रेषण के दस्तावेज सहित खाता खोलने के फार्म अपने स्थानीय प्रतिनिधि / संबंधी को भी भेज दें ताकि खाता खोलने में सुविधा हो । |